Breaking

Watch More

loading...

Wednesday, 8 November 2017

यूपी में फिर हैवानियतः छात्रा से गैंगरेप के बाद उतारा माैत के घाट

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश मेें एक दिलदहला देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 8वीं कक्षा की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लेकिन जब छात्रा का पोस्टमार्टम किया गया तो चौका देने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसके निजी अंग को भी काफी नुकसान पहुचाया गया हैं।
मामला थाना रौजा क्षेत्र का है, जहां बीते कुछ दिन पहले एक छात्रा का शव बरामद हुआ, जिससे ये आशंका जताई जा रही थी कि छात्रा की हत्या की गई है। लेकिन जब मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। शव के पोस्टमार्टम के लिए 3 डाक्टरों का पैनल बनाया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के मुताबिक बच्ची के साथ काफी दरिंदगी की गई है। बच्ची के प्राईवेट पार्ट मेें काफी चोटों के निशान हैं। जिससे लग रहा है बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।
डाक्टरों के मुताबिक पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। चेहरे पर दांत से काटने के निशान हैं। मुंह के अंदर से बच्ची का होंठ कटा हुआ है। इससे लग रहा है कि बच्ची ने चीखने की कोशिश की होगी लेकिन दरिंदों ने उसका मुंह काफी ज्यादा दबाव के साथ दबाया होगा जिससे उसका होंठ कट गया है। बच्ची ने आरोपियों को पहचान लिया होगा इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
वहीं एसपी केबी सिंह का कहना है कि घटना के बाद वह खुद रात 12 बजे तक घटना स्थल पर रहे थे। हर पहलू पर जांच की जा रही है। बच्ची के साथ काफी दरिंदगी दिखाई गई है। इंस्पेक्टर इफ्तिखार अहमद को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए गए है। गांव में भी कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी जरुर देखे ....






No comments:

Post a Comment

18+ Content

loading...

Click her to watch..

loading...