Breaking

Watch More

loading...

Wednesday, 8 November 2017

रातभर दोस्तों के साथ कार में लड़की ने पी शराब, सुबह हुआ था चौंकाने वाला हाल


सुषमा की बॉडी कॉर से निकालते हुए लोग।

इंदौर। दो दोस्तों के साथ रातभर कार में घूमते हुए शराबखोरी करने के बाद लड़की का गला दबाकर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर चालान पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, लड़की ने दोस्तों के साथ एक तालाब के किनारे बैठकर शराब पी थी। इस दौरान हुए झगड़े में उसके बचपन के दोस्त ने ही गला घोंटकर उसकी जान ले ली थी।
- महेश नगर में रहने वाले वाली 35 वर्षीय सुषमा की दिसंबर माह में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। लड़की रात में अपने दो कारोबारी दोस्तों के साथ खाना खाने का बोलकर घर से निकली थी। सुबह दोस्त उसका शव लेकर थाने पहुंचे थे। पीएम रिपोर्ट में लड़की की हत्या गला दबाने से होना पाया गया था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद दोनों कारोबारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर चालान पेश कर दिया है।
- सुषमा को उसके दो दोस्त मनोज व जयकिशन मृत हालत में लेकर थाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सुषमा ने फोन कर बुलाया था कि उसकी नौकरी लगने वाली है। इस पर वे महेश नगर पहुंचे थे। सुषमा ने पार्टी के लिए बोला तो वे उसे कार में बैठाकर गोपुर चौराहे पहुंचे, जहां से नमकीन और कैट चौराहे से शराब खरीदी। फिर तीनों चलती कार में शराब पीने लगे। राजेंद्र नगर से खाने का सामान पैक करवाया और कैट स्थित तालाब पहुंचे।
- तालाब किनारे भी तीनों ने खूब शराब पी। शराब पीने के बाद सुषमा की तबीयत बिगड़ने लगी। फिर वे कार से राऊ गोल चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने ढाबे पर खाना खाया। शराब ज्यादा पीने के कारण वे सभी किसी तरह से सूर्यदेव नगर स्थित ग्राउंड पर पहुंचे और वहीं कार में सो गए। सुबह जागे तो चोइथराम मंडी चले गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद आगे बढ़े और एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर दी।
- सुषमा को जगाना चाहा तो वह मृत मिली। इस पर वे घबराकर पहले विदुर नगर और फिर सूपेकर गार्डन पहुंचे। इसके बाद दोस्तों को कॉल किया और पूरी घटना की जानकारी दी। तब दोस्तों ने थाने जाने की सलाह दी। इसके बाद वे कार लेकर सीधे थाने पहुंचे। कार में सुषमा मृत अवस्था में पड़ी थी। पीएम रिपोर्ट में सुषमा की मौत गला दबाने से होना पा गया था। इसके बाद दोनों दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी जरुर देखे ....





No comments:

Post a Comment

18+ Content

loading...

Click her to watch..

loading...