Breaking

Watch More

loading...

Friday, 15 September 2017

राम रहीम के बाद एक और ढोंगी बाबा आया सामने, इलाज के नाम पर एक हफ्ते से कर रहा था रेप


गोंडा(ओम चन्द शर्मा): धर्म के नाम पर कुकर्म करने वाले आसाराम और राम रहीम जैसे बाबाओं का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि यूपी में भी एक बलात्कारी बाबा का कारनामा उजागर हुआ है। ताजा मामला गोंडा का है, जहां तंत्र-मंत्र के नाम पर एक ढोंगी बाबा ने एक बालिका के साथ हफ्ते भर तक बलात्कार किया।
जानकारी के मुताबिक मामला थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र का है। जहां की रहने वाली एक लड़की काफी दिनों से बीमार थी तो इलाज के लिए उसकी सगी मौसी बाबा के पास ले गई। ढोंगी बाबा ने लड़की को इलाज के बहाने पहले दवा बताकर शराब पिलाई, जब लड़की नशे में होश खो बैठी तब संत के भेष में शैतान बने बाबा ने बालिका के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दे दिया। ये सिलसिला लगातार एक हफ्ते का चलता रहा। इस बीच बाबा ने अपने कुकर्म को किसी से न बताने के लिए लड़की को डराया धमकाया भी।

पीड़िता जब लगातार अपने साथ हो रहे कुकर्म को बर्दाश्त नही कर पाई तो उसने बाबा की हैवानियत की बात अपनी मां को बताई। जिसके चलते पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत जिले के एसपी से की। जिसपर एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को हिरासत में ले लिया।

एसपी उमेश सिंह ने बताया कि लड़की की मौसी इलाज कराने के बहाने बाबा के पास ले गई, जहां लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

18+ Content

loading...

Click her to watch..

loading...