इंदौर। इंदौर के विजय नगर थाने के नजदीक ही एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। क्राइम ब्रांच टीम ने मौके पर पहुंचकर सात युवतियों सहित दो पुरूषों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इलाके की मुस्तैद पुलिस की सांठगांठ से ही यह गौरख धंधा चल रहा था। पुलिस ने गिरोह की मुख्य सरगना को भी हिरासत में लिया है। इसको पुलिस पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है।
शहर के पॉश इलाकों में शुमार विजय नगर क्षेत्र में आपराधिक मानसिकता के लोग संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने का प्रयास करते रहते हैं। कई बार इलाके के लोग विजय नगर पुलिस को ब्यूटी पार्लर के नाम पर कुछ और ही धंधा संचालित होने की जानकारी देते रहे हैं। इसके बावजूद भी कार्रवाई में लापरवाही बरती गई। इन सब से परेशान हो कर लोगों ने इस बात की सूचना क्राइम ब्रांच को दी।
सूचना पर क्राइम ब्रांच की महिला डीएसपी सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध वस्तुएं भी जब्त की गई। क्राइम ब्रांच अब इस गिरोह से जुड़े सभी लोगों की तलाशी में जुट गया है। जानकारी के अनुसार विजय नगर थाना प्रभारी एसके दास पर भी कार्रवाई हो सकती है।

No comments:
Post a Comment