Breaking

Watch More

loading...

Thursday, 30 November 2017

ससुराल में 15 दिन भी जिंदा नहीं रह पाई लड़की, जानती थी पति का ये 'राज'

ARA : शाहपुर थाना एरिया में शनिवार की देर रात एक नवविवाहिता की पंखे से लटकाकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी सात महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वो मायके लौट गई थी। सात दिनों पहले ही वो ससुराल पहुंची थी।
रविवार की सुबह तीन मंजिले मकान के ग्राउंड फ्लोर से नवविवाहिता की डेडबॉडी बरामद की गई। मामले में मृतका के पिता की ओर से पति, सास व ससुर समेत पांच पर प्रताड़ना और हत्या का केस दर्ज कराया है। मृतका 20 साल की पुजा कुमारी ईश्वरपुरा-मानसिंगपुर गांव के रहने वाले रेलवकर्मी मनोज कुमार महतो की पत्नी थी। पूजा की गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए हैं। हत्या की वजह अवैध संबंध का विरोध बताया जा रहा है।
इधर, करनामेपुर ओपी प्रभारी शंभू कुमार घटना की जानकारी मिलने के बाद ईश्वरपुरा-मानसिंगपुर गांव पहुंचे। वशिष्ठ महतो के तीन मंजिले मकान के ग्राउंड फ्लोर के कमरे से विवाहिता का शव बरामद किया गया। पूजा की लाश सिलिंग फैन के पंखे से लटक रही थी। गर्दन में सफेद रंग का गमछा बंधा था। जिसे जब्त कर लिया गया।
बताया जा रहा कि दुर्गादत्त सिंह की बेटी पूजा की शादी 29 अप्रैल 2017 को मनोज कुमार के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच मांग पुरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को बेटी मायके से विदा होकर अपने ससुराल आई थी। डेढ़ बीघा जमीन बेचकर शादी किए थे। उनके दामाद का अवैध संबंध रिश्तेदार की ही एक लड़की से चला आ रहा था। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। उनकी बेटी इसका विरोध करती थी। अभी 8 नवम्बर को उनके दामाद छुट्‌टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। तीन दिन से बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच बेटी को मार डाला गया।

No comments:

Post a Comment

18+ Content

loading...

Click her to watch..

loading...