Breaking

Watch More

loading...

Thursday, 30 November 2017

मैं उससे प्यार करता था और वो दूसरे से बात करने लगी थी..इसलिए मार दिया

दूसरे लड़के से बात करने से था नाराज।

गाजीपुर (यूपी).शुक्रवार को एक लड़के ने एकतरफा प्यार में लड़की की हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने जाकर सरेंडर भी कर दिया। उसने कहा, ''मैं उसे प्यार करता था और वह दूसरे लड़के से बात करती थी, इसलिए मार दिया।''
- मामला गाजीपुर के दिलदारनगर थानाक्षेत्र (बहआरा गांव) का है। अर्चना (16) और युवक रंजीत दोनों एक ही गांव से हैं।
- एसओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया, "मृतका अर्चना 11वीं की स्टूडेंट थी। स्कूल से छुट्टी के बाद वह अपनी छोटी बहन नेहा और गांव की दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी।"
- "घात लगाकर बैठा रंजीत रास्‍ते में उसे जबरदस्ती घसीटकर पास के खंडहर जैसे मकान में ले गया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लड़कियों के शोर मचाने पर स्‍थानीय लोग दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।"
- ''वारदात को अंजाम देने के बाद रंजीत चाकू फेंककर सीधे थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।"
- अर्चना के पिता अनिल कुमार ने बताया- रंजीत अर्चना को कई बार छेड़ने की कोशिश कर चुका था। रंजीत उससे एक तरफा प्यार करता था। वो कुछ दिनों पहले बेंगलुरु कमाने चला गया था। तीन-चार दिन पहले ही वह वापस लौटा था।
लड़का बोला- दूसरे से बात करने लगी थी वो
- एसपी सोमेन वर्मा ने बताया, "गिरफ्तार युवक ने बताया- वह छात्रा से प्‍यार करता था, लेकिन छात्रा दूसरे से बात करने लगी। इस वजह‍ से वो नाराज हुआ और उसने लड़की की चाकू से वारकर हत्‍या कर दी।"

No comments:

Post a Comment

18+ Content

loading...

Click her to watch..

loading...