बिहार: एक बार फिर राज्य को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहाँ एक 14 वर्षीय बहन अपने भाई के साथ मेला देखने गई थी, तभी चार दरिंदो ने उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बना दिया, व उसका वीडियो वायरल कर परिजनों को इसकी शिकायत पुलिस से ना करने की धमकी भी दी।फिलाहल इस मामले में पुलिस ने तीन लोगो को अरैस्ट कर लिया है।
यह घटना मुजफ्फरपुर के कटरा थानाक्षेत्र के पास स्थित एक गांव की है, बताया जा रहा है कि, नाबालिग अपने भाई के ससुराल दशहरा का मेला देखने आई थी। तभी रास्ते में चार आरोपियों की नज़र नाबालिग पर पड़ी व उसका मुंह को बंदकर उसे जंगल की ओर ले गए। जहाँ उन चारो आरोपियों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया व उसका वीडियो बनाया, वही जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
घटना की जानकारी पाकर आरोपियों के परिजनों ने पंचायत से दंडित करने की बात कहकरपीड़ित परिवार को थाने जाने से रोका। लेकिन तबतक कोई निवारण नहीं निकला व आरोपी वहां से भागने में सफल हो गए। वहीं पीड़िता के भाई ने चारो आरोपियों को भगाने में मदद करने पर तीन लोगो पर संदेह जताया है, फ़िलहाल पुलिस ने उन तीनो लोगो को गिफ्तार कर लिया, व फरार आरोपियों की तलाश प्रारम्भ कर दी है।

No comments:
Post a Comment