Breaking

Watch More

loading...

Tuesday, 3 October 2017

मौत से जूझ रही थी महिला… और घिनौना काम करने में जुटा था शख्स…


जब कोई मुसीबत होती है तो हम मदद की गुहार लगाते हैं हम चाहते हैं कि कोई हमारी मदद कर दे. आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आप कहेंगे कि सचमुच लोगों में इंसानियत खत्म हो चुकी है.दरअसल मुंबई में एलफिंस्टन स्टेशन पर एक महिला की तस्वीर सामने आई है जिसमें एक घायल महिला कि मदद करने के बजाए एक शख्स उसके कंगन चुरा रहा है.

जान बचाने की जगह कंगन चुराता रहा ये शख्स

तस्वीर में आपको दिखाई देगा कि एक शख्स महिला के कंगन निकाल रहा है. इस तस्वीर को देखकर कोई भी एक पल के लिए सोच में डूब जाएगा कि आखिर ये दुनिया में हो क्या रहा है. इंसानियत नाम की चीज बची भी है या नहीं. बहुत से लोग ऐसे भी थे जो घायलों की मदद कर रहे थे. जिस महिला के हाथ से कंगन चोरी किया जा रहा है उसका नाम सुमलता शेट्टी था. सुमलता ने भी फुट ओवर ब्रिज पर मची भगदड़ के दौरान अपनी जान गंवा दी.

पुलिस कर रही है जांच

इस मामले की जांच जारी है. असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सुनील देशमुख ने कहा कि सोशल मीडिया पर कंगन चुराते हुए तस्वीरें वायरल हो रही है और उसी तस्वीर के आधार पर शख्स की तलाश की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. गौरतलब है कि मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ से करीब 23 लोगों की मौत हो गई और 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

यह भी जरुर देखे ....





No comments:

Post a Comment

18+ Content

loading...

Click her to watch..

loading...