Breaking

Watch More

loading...

Sunday, 8 October 2017

सुसाइड से पहले का वीडियो, कार में रोता रहा पति-पत्नी के लिए कही ये बात


सुसाइड करने से पहले सौरव ने वीडियो भी बनाया।
चंडीगढ़। पंचकूला के कोट बिल्ला में रहने वाले सौरव गुप्ता ने ग्रेन मार्केट सेक्टर-26 में कार में वीरवार को जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने मोबाइल पर वीडियो बनाया और आप बीती बताई। वीडियो में उसने कहा है कि पत्नी मोनिका ससुराल वाले उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। वीडियो में उसने यह भी कहा कि अब उसकी बेटी अवनीत उसके बिना कैसे रहेगी। फिर कहा- अवनीत अब तुझे मेरी मां देखेगी, कोई दिक्कत नहीं आने देगी। पढ़ें पूरा मामला...

ये बताई सुसाइड करने की वजह...
-वीडियो में वह रोते हुए कह रहा है कि मोनिका उसकी मां को गालियां देती है और तंग करती है।
-सास, ससुर और साले को भी जिम्मेदार ठहराया है और खुद जहर खाने की बात कही।
-सौरव करियाना स्टोर चलाता था और ग्रेन मार्केट में राशन लेने गया था।
-सौरव ने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है और बेटी अवनीत को अपनी मां के हवाले करने को कहा है।

-पत्नी मोनिका पर बेटी अवनीत को पीटने के आरोप भी लगाए हैं।
ससुर ने कहा ये...
-आरोपी ससुर अशोक ने भास्कर को बताया कि बेटी ने अपनी मर्जी से सौरव से शादी की थी।
वह इस रिश्ते से नाखुश थे तो बेटी दामाद से संबंध तोड़ लिए थे।
-शादी के बाद से उन्हें मिले भी नहीं। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना गलत है।
इसलिए पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई...
-सौरव के पिता का कहना है कि उसका ससुर अशोक मौलीजागरां थाने में तैनात है।
-इसी के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सौरव ने सुसाइड वीरवार को किया था।
-पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को सौरव के घरवाले सेक्टर-२६ थाने में इकट्ठे हुए और हंगामा किया।
-इसके बाद जाकर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ढाई साल पहले हुई थी लव मैरिज...
-सौरव के पिता श्याम लाल ने बताया कि बेटे ने ढाई साल पहले मोनिका से लव मैरिज की थी। दोनों साथ पढ़ते थे।

-मोनिका के घरवाले शादी से खुश नहीं थे और सौरव व हमें तंग करते रहते थे।
-सौरव की डेढ़ साल की बेटी अवनीत है।
-पुलिस सौरव की पत्नी को गिरफ्तार कर रही थी तो एसएसपी ने डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार से बात की कि बच्ची किसे सौंपी जाए, बच्ची का पिता मर चुका है और मां जेल चली जाएगी तो उसका पालन-पोषण कैसे होगा।
-इस पर डीएसपी ने सुसाइड नोट में सौरव की इच्छा का जिक्र किया कि बच्ची उसकी मां को दी जाए।

यह भी जरुर देखे ....






No comments:

Post a Comment

18+ Content

loading...

Click her to watch..

loading...