Breaking

Watch More

loading...

Friday, 20 October 2017

बचपन की दोस्ती प्यार में बदली,फिर की शादी,7 महीने बाद जब खुला राज तो परिवार का हुआ ये हाल


यह घटना राजस्थान के उदयपुर की है जहां बचपन के प्यार को शादी में बदल दिया गया।  दोनों ने बचपन की दोस्ती को प्यार में बदल दिया और बालिग होते ही दोनों ने शादी कर ली। जब ये बात घरवालों को पता चली और बेटी घर छोड़ अपने पति के पास चली गई तो पूरे परिवार ने जान दे दी। 

उदयपुर के ज्योति नगर कॉलोनी में रहने वाले टीचर विनोद शर्मा ने 9 अक्टूबर को पत्नी कल्पना, छोटी बेटी अंजु व बेटे निखिल के साथ जहर पीकर सुसाइड कर लिया था। पड़ोसियों ने बताया कि विनोद की बड़ी बेटी कोमल दूसरी जाति के एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर घर से चली गई थी। इसी बदनामी के डर से परिवार ने यह कदम उठा लिया।

घटना के एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर को करवाचौथ पर मोहल्ले की सारी महिलाएं विनोद शर्मा के घर एकत्र हुई थी। इसी दिन कोमल ने भी करवाचौथ का व्रत रखा था। यह बात उसके परिजनों को पता चली तो वे सदमे में चले गए। इसके अगले दिन यह घटना हो गई।

विनोद शर्मा के पड़ोसियों के अनुसार कोमल जब दसवीं क्लास में पढ़ रही थी, तब से ही उसे दूसरी जाति के लड़के के साथ आते-जाते देखा गया था। इस बात का पता जब विनोद शर्मा को चला तो उन्होंने कोमल को इस बात के लिए टोका भी था। कोमल और उस लड़के ने एक साथ ही ग्रेजुएशन और बीएड की पढ़ाई की थी। सात या आठ महीने पहले ही दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी, लेकिन कोमल ने इस बारे में किसी को नहीं बताया था।

No comments:

Post a Comment

18+ Content

loading...

Click her to watch..

loading...