उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में मंगलवार देर शाम होटल के एक कमरे में लड़की का शव फांसी से लटकता मिला। जो 6 सितंबर से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। चर्चा है कि अफेयर की वजह से लड़की घर से भागी थी।
मामला गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड का है।सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया, लड़की मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने भाई के साथ होटल आई थी। कमरा किराए पर लेने के बाद भाई चला गया। शाम करीब 8 बजे जब वो वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर लड़की का शव फंदे से लटक रहा था। लड़की कासिमाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। 6 सितंबर को पूजा के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया था।
लापता पूजा अपने भाई को कहां मिली। वह कैसे भाई के साथ होटल में आने को तैयार हो गई और सुसाइड क्यों कर लिया ? पुलिस के मुताबिक, उसका भाई अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, घटनाक्रम देख कर संभावना जताई जा रही है कि लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग गई। भाई ने ढ़ूंढ़ निकाला और उसे अपने साथ ले आया। जब वह घर जाने के लिए राजी नहीं हुई तो उसे होटल के कमरे में ठहरा दिया। इसके बाद वह वह जब कुछ काम से बाहर गया तो लड़की ने सुसाइड कर लिया।

No comments:
Post a Comment