हाल में ही असम से अजगर का एक खतरनाक वीडियो सोशल साइटस पर सामने आया है। यह वीडियों इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि इस अजगर का पेट इतना फूल गया है कि जैसे लग रहा है कि अभी उसका पेट फट जाएगा। आपको जानकारी के लिए बतादें कि अजगर के इस पेट में एक बकरी है। यह घटना असम के बैहता चरियल गांव की हैं जहां के स्थानीय लोग अजगर के असहज होने का नजारा ले रहे हैं।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये अजगर पास के जंगल से गांव में घुस आया था। ग्रामीणों ने इसे रस्सियों से बांध दिया ताकि दोबारा इसे जंगलों में छोड़ा जा सके।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment