Breaking

Watch More

loading...

Wednesday, 3 May 2017

12 साल में 'तीन तलाक' तीन बार, अब चौथे की बारी

तारा ने घुंडापुर के सोनू के साथ निकाह कर लिया लेकिन वही हुआ जो पहले दो बार हो चुका था।


नई दिल्ली/बरेलीजेएनएन। ट्रिपल तलाक का दंश कितना जहरीला होता है यह कोई उस महिला से पूछे जिसे पिछले 12 सालों में तीन पतियों ने ट्रिपल तलाक दे दिया और अब उसे चौथे का डर सता रहा है। बरेली की इस 35 वर्षीय महिला का कहना है कि मेरे लिए पिछले साल 12 साल एक डरावने सपने की तरह गुजरे हैं। मेरे पास कोई जगह नहीं बची जहां मैं जा सकूं।
तारा खान नाम की इस महिला की पहली शादी जाहिद से हुई थी जो तहका नागरिया का रहने वाला था। तारा के अनुसार साल की शादी में हमारे कोई बच्चे नहीं हुए तो पति ने ट्रिपल तलाक देकर कम उम्र की औरत से शादी कर ली। इसके बाद तारा अपने रिश्तेदारों के साथ रहने लगी जहां उसकी चाची ने उसकी दूसरी शादी पप्पू खान से तय कर दी।
तारा बताती है कि पप्पू अक्सर मुझे पीटता था जब एक दिन मैंने विरोध किया तो उसने भी वही जहरीले शब्द कहकर मुझसे तलाक ले लिया। तीन साल में ही तारा की दूसरी शादी भी खत्म हो गई। इसके बाद तारा अपने चाचा के घर रहने चली गई। तारा ने बताया कि वहां उसके चाचा और भाई ने उसे फिर से शादी के लिए कहा।
उनका कहना था कि इतनी लंबी जिंदगी कैसे गुजारूंगी। उनके कहने पर तारा ने घुंडापुर के सोनू के साथ निकाह कर लिया लेकिन वही हुआ जो पहले दो बार हो चुका था।
सोनू ने भी तारा को पीटा और तलाक दे दिया। तारा की तीसरी शादी सिर्फ तीन महीने चली। इसके बाद तारा चौथी शादी से डर रही थी लेकिन उसके रिश्तेदारों ने उसे इसके लिए राजी कर लिया। पिछले साल ही उसकी नन्हे से चौथी शादी हुई।
तारा के अनुसार मेरे लिए चीजें खराब हो गई हैं और डर लगता है कहीं नन्हें भी मुझे ट्रिपल तलाक ना दे दे। मेरे पांच भाईयों को लगता है मैं परिवार के लिए शर्म का सबब बन गई हूं और वो भी मुझे नहीं रखना चाहते। मैं नहीं चाहती यह शादी खत्म हो।

No comments:

Post a Comment

18+ Content

loading...

Click her to watch..

loading...